भाकपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

शेयर करे

निज़ामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तहसील निज़ामाबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर कॉमरेड लालचंद यादव की अध्यक्षता में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसका संचालन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिलामंत्री जितेंद्र हरि पांडेय ने किया। इस अवसर पर एक गोष्ठी की गयी जिसका विषय था, साम्यवाद ही क्यों।
उत्तर प्रदेश पार्टी राज्य परिषद सदस्य रामाज्ञा यादव ने कहा कि हम आदिम समाज से पूंजीवाद, समाजवाद और साम्यवाद तक पहुंचे। आज दुनियां में पूंजीवाद का बोलबाला है। आजादी के बाद भारत में सार्वजनिक उपक्रमों को बढ़ावा मिला। आज उसे निजी हाथों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। कम्युनिस्ट पार्टी वैज्ञानिक विचारों वाली पार्टी है जो यह मानती है कि समाज में दो ही वर्ग हैं। एक अमीर दूसरा गरीब है। इनके बीच समानता लाने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी भारत में समानता के विचारों पर डटकर कार्य कर रही है।
पार्टी के राज्य कंट्रोल कमीशन के सदस्य हरिगेन राम ने कहा कि 1917 में रूसी क्रांति से वहां साम्यवाद की स्थापना हुई। उसी से प्रभावित होकर मार्क्सवादी विचारों को लेकर 1925 में 25 व 26 दिसम्बर को कानपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई। हम मार्क्सवादी विचारों के साथ गरीबों, मजदूरों, किसानों के हित की लड़ाई लड़ते रहे और लड़ते रहेंगे। इस अवसर पर अशोक कुमार यादव, अब्दुल्लाह, अजय तिवारी, हरिकेश गोंड, प्रेमचंद पांडेय, लालजी, दुलचंद यादव, मो. रियाज आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *