आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल एवं प्रदेश महामंत्री रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा समस्त जनपद शाखाओ के घोषित कार्यक्रम नामांकन/मतदान के क्रम में 7 फरवरी को भगत सिंह इंटर कॉलेज हाफिजपुर में नामांकन बिक्री किया गया
नामाकंन में जिलाध्यक्ष पद के लिए शिवाकांत यादव (सीपी यादव) जिला महामंत्री ओंकारनाथ जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौहान जिला संगठन मंत्री अखिलेश यादव जिला संप्रेक्षक जिला जीत राय द्वारा नामांकन फार्म क्रय किया गया। उपरोक्त प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। तदपश्चात नामांकन पत्रों की जांच चुनाव अधिकारी रमेश कुमार भारती द्वारा जांच किया गया जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस नहीं किया गया। प्रांतीय संघ द्वारा निर्धारित निर्वाचित पद के सापेक्ष केवल वैध नामांकन प्राप्त हुआ जिसके कारण जिला अध्यक्ष शिवाकांत यादव, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, जिला संगठन मंत्री अखिलेश यादव, जिला संप्रेक्षक जिलाजीत निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस दौरान जनपद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया एवं रतन उमेश रामाश्रय सभाजीत एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, राम प्रताप, अर्जुन, देवेश यादव, संजय, वीरेंद्र वर्मा, अनिल यादव, रमेश चंद्र, सुभाष चंद्र यादव, दीपक सिंह, वीरेंद्र चौहान, नंदलाल, लक्ष्मण, सुरेश, समरजीत, सुरेंद्र, बादल, मेवालाल, लालमन, बिंद्रेश यादव, राकेश, प्रदीप, उमाकांत, मडल अध्यक्ष प्रमोद यादव, कुसुम लता मौर्य, संगीता प्रजापति, जनार्दन यादव, संजय कुमार सोनकर, मुरली यादव, अशोक कुमार प्रजापति, परविंदर लाल, रमेश कुमार भारती चुनाव अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार