आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना गम्भीरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में गोतस्कर को घायल करते हुए अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत शुक्रवार को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों एवं पुलिस टीम के बीच मार्टिंनगंज रोड़ पर धरनीपुर विषया मोड़ के पास मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी नगरैया जहांनपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार हेचु सदर अस्पताल भेजा गया तथा एक अभियुक्त कैश पुत्र नन्हे निवासी मुहम्मदपुर भिटिया गम्भीरपुर मौके से भागने में सफल रहा जो थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर भी है। जिसके ऊपर जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों में मुकदमें पंजीकृत है। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार