सभासद मोहम्मद अफजल ने एसआईआर पर की गंभीर पहल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सभासद मोहम्मद अफ़ज़ल द्वारा एसआईआर फ़ॉर्म से जुड़े मुद्दों पर गंभीर पहल की गयी है। गुरूवार को जिला योजना समिति सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के सभासद एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष, गुरुटोला-अनंतपुरा सभासद मोहम्मद अफ़ज़ल ने वार्ड में एसआईआर फ़ॉर्म से संबंधित महत्वपूर्ण समस्याओं और कार्यों को लेकर गम्भीर पहल की।
उन्होंने श्री गंगा राय जूनियर स्कूल और अग्रसेन इंटर कॉलेज पहुंचकर एसडीएम सदर, खंड शिक्षा अधिकारी, लेखपाल, सुपरवाइज़र एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को एसआईआर कार्य की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। कई नागरिक फ़ॉर्म के लिए भटक रहे थे, इसे तुरंत सुधारने की मांग की। बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर वितरण में तेज़ी लाने का आग्रह किया। सभी बीएलओ को घर-घर पहुंचकर एसआईआर फ़ॉर्म उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिलवाया। यह भी कहा गया कि फ़ॉर्म मिलने के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई देरी न हो। एसआईआर अपडेट में होने वाली लापरवाही और धीमी कार्यशैली पर सभासद ने कड़ा रुख अपनाया। अधिकारियों से निर्देश दिलाया कि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, हर घर तक फ़ॉर्म पहुंचे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *