मंगल गीतों के साथ प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर स्थित चौक पर रामलीला सेवा समिति छोटी अयोध्या सरायमीर के तत्वाधान में संचालित तेरह दिवसीय रथ यात्रा, रावण दहन, व भरत मिलाप सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त भगवान श्रीराम का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्याभिषेक किया गया। पंडित विपिन पांडेय व उनके सहयोगी द्वारा पूजन पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष रामभुवन मौर्या ने भगवान श्रीराम चन्द्र जी को मुकुट पहनाकर राज्याभिषेक किया। इस अवसर पर भव्य संगीतमयी भजन संध्या कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कलाकार छोटे लक्खा ने रामरस संगीत ’श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी, सुना कर लोगों को मनमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाया। साथ ही भगवान श्रीराम के ऊपर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, निवर्तमान एसडीएम निजामाबाद संत रंजन सहित राम भुवन मौर्य, सुजीत बरनवाल, महेश गुप्ता, सुजीत चौरसिया, सूरज सेठ, प्रतिज्ञा पांडे, अनिल राय, शैलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *