BHU में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परिसर की दीवारों पर लिखे गए विवादित नारे

शेयर करे

भगत सिंह छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा, उनके नाम से लिखकर संगठन को बदनाम करने की साजिश
वाराणसी। (सृष्टि मीडिया)।
धर्म और साम्प्रदायिकता के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व बीएचयू का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी क्रम में बीएचयू परिसर में जगह-जगह भड़काऊ नारे लिखे गए हैं। एक अनुमान के अनुसार यह नारे बुधवार रात लिखे गए। सुबह परिसर में इन नारों को लेकर जोरदार चर्चा रही। इन नारों के नीचे भगत सिंह छात्र मोर्चा का नाम लिखा गया है।
पहुंची पुलिस ने मिटाए नारे
परिसर में दीवारों पर लिखे नारों की चर्चा जंगल की आग की तरह पूरे कैंपस में फैल गई इस मामले में जैसे ही भगत सिंह छात्र मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को जानकारी हुई उन्होंने पहले मौके पर जाकर नारों की तस्वीर ली और उसके बाद लंका थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी इस मामले में शिकायत की है। भगत सिंह छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह के उत्तेजक नारे उनके नाम से लिखकर संगठन को बदनाम करने की साजिश की गई है। भगत सिंह छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों की शिकायत पाते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और परिसर में पहुंचकर नारों को मिटाने का काम भी शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट : अमन विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *