लगातार बारिश ने विभागीय उदासीनता की खोली पोल

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से रेलवे स्टेशन, ब्लाक, तहसील, विद्युत उपकेंद्र, अस्पताल, वन विभाग कार्यालय आदि जगहों पर लगातार दो दिनों से बारिश होने से परिसरों में जलभराव हो गया है। आने-जाने में लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मकान या कार्यालयों के निर्माण तो करा दिए गए लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी है। लोगों ने तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था किये जाने की मांग किया है।
एक दिन की बारिश ने हर जगह जल जमाव निकासी की पोल खोल दी है। खोरासन रेलवे स्टेशन के सामने जल जमाव होने से यात्रियों को आने जाने में काफी असुविधा हो रही है। यही हालत फूलपुर ब्लाक परिसर, फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और फूलपुर तहसील परिसर की है। जलजमाव होने से लोगो के आवागमन के लिए दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। जहां जल निकासी की व्यवस्था है भी उन नालियों की साफ सफाई न होने से विभागीय उदासीनता की पोल खोल कर रख दिया है। क्षेत्र के लोगो ने तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था किये जाने की मांग उच्चाधिकारियों से किया है।
अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष इंदुशेखर पाठक, रमेश चन्द्र शुक्ला, देशराज यादव, रामनारायन यादव, इश्तियाक अहमद, कमलेश, विजय सिंह का कहना है कि तहसील में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जलजमाव हो रहा है। तहसील प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था किये जाने की मांग किया है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *