प्राइवेट लाइनमैन की मनमानी से उपभोक्ता त्रस्त

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद विद्युत वितरण उपखंड अंतर्गत बड़हरिया सहित आसपास के गांव में बिजली की काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। उसका कारण है प्राइवेट लाइनमैन की मनमानी।
प्राइवेट लाइनमैन की मनमानी से आम उपभोक्ता परेशान है। जब भी ग्रामसभा सहित आसपास के गांव में किसी भी प्रकार की बिजली की समस्या आती है तब एक खंभे पर चढ़ने का रेट दो हजार फिक्स है। जब भी विद्युत सप्लाई बाधित होती है तो उक्त लाइनमैन ग्रामीणों सेे मुुंहमांगी रकम वसूल करने के बाद ही खम्भे पर चढ़ता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जेई व एसडीओ से की परंतु उसकी मनमानी अभी भी रुक नहीं रही है। बड़हरिया गांव के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद ताहिर उर्फ मोनू ने बताया विगत कई दिनों से गांव के अंतर्गत कई जगह बिजली खराब हो रही है जिसकी सूचना देने पर 2 से 3 दिन तक लगा दे रहे हैं और अपने हिसाब से मनमाना पैसा भी लेते हैं। इस संबंध में एसडीओ निजामाबाद से फोन पर बात करने पर उन्होंने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *