आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन सुखदेव पहलवान स्टेडियम से किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दौड़ प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति की भावना जागृत करने पहल की गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रातः कोतवाली शहर क्षेत्र के सुखदेव पहलवान स्टेडियम से पुलिस लाईन मैदान तक 5 किमी का मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें जनपदीय पुलिस के लगभग 200 अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरक्षी आशीष कुमार बिंद थाना बरदह, द्वितीय स्थान आरक्षी सुरेश कुमार पुलिस लाईन, तृतीय स्थान आरक्षी प्रदीप कुमार यादव तहबरपुर, चतुर्थ स्थान आरक्षी अनिल कुमार गौंड कोतवाली, पंचम स्थान आरक्षी आशीष कुमार यादव कप्तानगंज ने प्राप्त किया। विजेताओं को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव