चकबंदी कर्मियों ने खेली होली

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चकबन्दी विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएसन के अध्यक्ष, महामंत्री एवं उनके प्रतिनिधि मण्डल के साथ उप संचालक चकबन्दी मेघवरण व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सहित चकबन्दी अधिकारी जितेन्द्र सिंह, वसुदेव, राकेश बहादुर सिह, सोमेशनाथ पाण्डेय, व अन्य अधिकारी, कर्मचारी के साथ गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह, सत्येन्द्र मिश्र, प्रदीप दूबे, राहुल पाल, संजय चौहान, सुनील कुमार, सत्येन्द्र चौबे, सूर्यप्रकाश यादव, राधेश्याम वर्मा, भागवत सिंह, वसीम खां, खुर्शीद अहमद, इकबाल अहमद, अभिषेक सिंह, दयाराम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *