घर-घर बतायी कांग्रेस की नीतियां

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नसीरपुर खालसा गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता जियालाल के आवास पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा जय जवाहर जय भीम दलित मुस्लिम जनसंपर्क सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पार्टी के मिशन के बारे में घर-घर जाकर सम्पर्क किया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दिया। जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस नदीम खान ने कहा कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके लिए हर कर्यकर्ता अभी से अपने क्षेत्र में जाकर घर-घर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की नीतियों को बतायें। इस अवसर पर नदीम खान, मिर्जा बरकतुल्लाह बेग, नजम शमीम, मिर्जा अहमद बेग, इमरान अहमद, जियालाल, राजेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *