बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया))। कोयलसा ब्लाक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा वरिष्ठ महिला नेत्री मंजू लता के नेतृत्व में कोयलसा ब्लाक से आरंभ हुयी और बूढ़नपुर शहीद स्थल पहुंच कर शहीदों को नमन करते हुये समाप्त हुयी। मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस का झंडा दिखा कर रवाना किया। यात्रा के विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय एवं जिला महासचिव अजीत राय थे। यात्रा के आयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत रंजन थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जबसे बीजेपी सत्ता में आयी है तब से देश में नफरत का माहौल है। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश दिया। उसी क्रम में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जनपद में चलायी जा रही है। यात्रा का उद्देश्य आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश जन जन तक पहुँचाने के साथ बीजेपी सरकार की विफलताओं को उजागर करना है। इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, विनीत रंजन, अंजली पाण्डेय, नवी सरवर, शैलेन्द्र सिंह, यदुनाथ सिंह, श्याम सिंह, मनोज कन्नौजिया, अरूण चौबे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह