कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोडो न्याय यात्रा

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राहुल गांधी द्वारा निकाली गयी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आह्वाहन पर कांग्रेसियों ने विकास खंड मिर्जापुर अंतर्गत मंगलवार को मिर्जापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय बोलते हुए न्याय यात्रा में चल रहे थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जनत क पहुंचाने का कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। न्याय यात्रा मिर्जापुर ब्लाक से निकल कर लल्लूगंज चौराहा होते हुए अबडीहा, मंजीरपट्टी, बस्ती गांवो में होते हुए लल्लू गंज चौराहे पर समाप्त हुई। जगह-जगह नेताओं ने अपना सम्बोधन किया। इस अवसर पर मोहम्मद जकी अंसारी, कलीम अहमद, मुस्तकीम, अब्दुल कयूम, राशिद, दानिश, बबलू भारती, जोगेन्द्र, आदिल शेख, बिजय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *