तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दर्ज किया अपना विरोध
बलिया। बांसडीह तहसील में अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने में तहसील प्रशासन के हीला हवाली के विरोध में कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि गोंड जाति (अनुसूचित जनजाति) के प्रमाण पत्र में जमकर धांधली हो रही है।
जताई नाराजगी, लगाया आरोप
बुधवार को युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मसचिव अभिजीत के साथ सैकड़ों गोंड जाति के लोग दिखाई दिये। जहां तहसील परिसर में जाति प्रमाण पत्र के लिए अपना भड़ास निकाला। कहा कि बाँसडीह तहसील में गोंड जाति प्रमाण पत्र बनाने में बहुत धांधली हो रही है। जिसके लिए बांसडीह तहसील में धरना और उपजिलाधिकारी और तहसीलदार का घेराव किया। इस दौरान मुखिया पाण्डेय, धर्मेंद्र गोंड, दिग्विजय सिंह, अभिषेक पाठक, अनिल तिवारी, चंदन गोंड, मनोज गोंड, श्रीकृष्ण गोंड, आकाश गोंड, अंकित गोंड, राहुल गोंड, शंकर गोंड, शिवम कुमार, प्रिंस गोंड, बिट्ट गोंड इत्यादि लोग मौजूद रहे।