सोनियां गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों में बांटा फल

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। यूपीए चेयरपर्सन एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ द्वारा महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। कांग्रेसजनों ने रोगियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और सोनिया गांधी के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं सेवाभाव की सराहना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि सोनिया जी ने सदैव करुणा, सेवा और समर्पण की राजनीति को आगे बढ़ाया है। उनके जन्मदिन पर ज़रूरतमंदों की सेवा करना हम सबके लिए सौभाग्य है। कांग्रेस पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।
फल वितरण के दौरान रियाजुल हसन, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, तेज बहादुर यादव, बेलाल बेग, चंद्रपाल यादव, शीला भारती, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू मौर्य, प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *