आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। केंद्र सरकार द्वारा संसद के शीत कालीन सत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोेध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। भाजपा द्वारा मनरेगा का नाम बदल कर जी राम जी कर दिया गया है।
कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि मनरेगा एक ऐतिहासिक रोज़गार गारंटी योजना है, जिसे यूपीए सरकार द्वारा देश के गरीब, श्रमिक एवं ग्रामीण वर्ग को सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू किया गया था। यह भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी के नाम और विचारधारा को योजनाबद्ध तरीके से समाप्त करने का एक और प्रयास है, जो अत्यंत निंदनीय है। उक्त जनविरोधी कदम के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, ज़िला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार