कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कर्नाटक विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से कांग्रेसी गदगद है। कांग्रेस नेताओें ने रैदोपुर स्थित सुनील सिंह के आवास पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन इलाहाबाद जमील अहमद ने कहा कि कर्नाटक चुनाव देश के जनता की निगाहें लगी हुई थी क्योकि देश की जनता परिवर्तन चाहती थी। वह महगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और पूरे मुल्क के अन्दर जफरत की सियासत भाजपा कर रही थी इस लिए जनता की निगाहें काग्रेस पर थी जनता इस बात को समझ रही है कि इस देश के अन्दर किताबों पर टेक्स लगता है और फिल्में टैक्स फ्री होती है उस देश में यह काम कोई अनपढ़ प्रधानमंत्री ही कर सकता है। गणेश प्रजापति ने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता व देवतुल्य कार्यकर्ता को बधाई देता हूं। वहीं गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव बुराई पर अच्छाई की जीत है कांगेस के सिद्धान्तों और नीतियों पर कर्नाटक की जनता ने मुहर लगायी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि इधर काफी दिनों से भगवान राम व बजरंग बली को कैदकर रखा गया था आज कर्नाटक की जनता ने धर्मनिरपेक्षता पर मुहर लगाकर यह साबित कर दिया है कि हिन्दुस्तान संविधान के अनुसार चलेगा। देश में जो अघोषित आपातकाल लगा था उसकी मुक्ति हुई और राहुलगांधी को परेशान करते हुए उनकी सदस्यता, उनका घर जबरदस्ती खाली काराया गया इससे साबित होता है कि सत्ता के बल पर आवास खाली करा सकते है लेकिन जनता के दिलों से खाली नहीं करा सकते। अन्त में उन्होने कहा कि नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान पर जनता ने मोहर लगा दी है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *