कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देश पर आजमगढ़ कांग्रेस जिला शहर ब्लॉक वार्ड मतदान केंद्र स्थल जिला मतदान केंद्र श्री गंगा राय जूनियर हाई स्कूल उर्फ होबर्ट कर्बला मैदान पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बेलाल अहमद बेग एवं शहर अध्यक्ष नजम शमीम ने संयुक्त रूप से किया। झण्डारोहण के तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।
पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रमेश राजभर ने कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास को बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जो लोग कांग्रेस पार्टी को समाप्त करने का मुंगेरीलाल का हसीन सपना देख रहे हैं वह सपना कभी पूरा नहीं होगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक समंदर है इसकी विचारधारा नेक है। बेलाल अहमद बेग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इस पार्टी ने देश के लिए बहुत कुछ दिया है। शहर अध्यक्ष नजम समीम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने महापुरुष महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू लाला लाजपत राय बाल गंगाधर तिलक गोपाल कृष्ण गोखले सुभाष चंद्र बोस इंदिरा गांधी आदि तमाम क्रांतिकारी के पद चिन्हो पर चलकर राहुल गांधी देश विरोधी सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ रहे हैं। भारत वासियों को एकजुट होकर उनके साथ देना होगा। कार्यक्रम को जिला महासचिव मोहम्मद आमिर, तेज बहादुर यादव, मुन्नू मौर्य, महिला जिला अध्यक्ष शीला भारती ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मोहम्मद शाहिद खान, रियाज जुल हसन, अशोक वर्मा, जगदंबिका चतुर्वेदी, डॉ.आदित्य सिंह, बरकतुल्लाह बेग, ओंकार सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *