आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव बाबू जी की पुण्यतिथि शनिवार को मुबारकपुर क्षेत्र के खुजिया बाजार में मनाई गई। कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन धारण उनकी आत्मा की शान्ति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित कर भगवान से प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव रामअवध यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उनके ब्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. राम नरेश यादव अपने जीवन की शुरुआत से ही मेधावी छात्र रहे व वकालत करते हुए राजनीति में कदम रखा। उनका पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। वे सादगी और ईमानदारी के बल पर सात बार दोनों सदनों के सदस्य रहें।
इस अवसर पर संपत यादव, मगदीश यादव, प्रमोद कुमार यादव, राम धार यादव, राम अवतार यादव, राजन सिंह, अवधेश यादव, हरिकेश, ओमकार प्रजापति, प्रहलाद मौर्य, अजीत यादव, ओमप्रकाश प्रजापति, अमरजीत प्रजापति, अवधनाथ यादव, अमरजीत यादव, अयोध्या यादव, अशोक सिंह, सतीश यादव, बैजनाथ प्रजापति, रामवृक्ष यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता डॉ. अरशद खान व संचालन अशोक यादव ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल