कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी व रानी लक्ष्मीबाई की जयंती

शेयर करे

लालगंज आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। शनिवार की रात देवगांव में कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। कांग्रेस के लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष अहेमर वकार के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
ब्लॉक अध्यक्ष अहेमर वकार ने कहा कि आज बहुत महान दिन है, क्योंकि इसी दिन दुनिया को वह दो महान महानायिकाएं मिलीं, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। जहां इंदिरा गांधी गांधीवादी तरीके से देश की आजादी के लिए लड़ीं और उसके बाद देश की प्रधानमंत्री बन कई ऐसी योजनाएं चलाईं, जिनसे देश के विकास को नये आयाम मिले। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया। इंदिरा गांधी ने ही दुनिया का भूगोल बदलकर पाकिस्तान के टुकड़े कर दिये। वहीं रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 की क्रांति की मशाल जलाई। अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये। उन्होंने देश के लिए लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की और दुनिया में महिलाओं के लिए वीरता का उदाहरण प्रस्तुत कर गयीं। इस मौके पर राकेश गुप्ता, महमूद अहमद अंसारी, बिंदु राम, परवेज़ अहमद हाशमी, दिलशाद अहमद, सभाजीत राम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *