आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133वीं जयंती मनायी गयी। कांग्रेसियों ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद और नमन किया। तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आरएन चिल्ड्रेन एकेडेमी स्कूल पर पहुंच कर बच्चों के बीच में बिस्किट टाफियां वितरित कर बच्चों के साथ-साथ बाल दिवस मनाया।
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के आजादी के संघर्ष में जो योगदान किया वह अविस्मरणीय है। स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। पंचशील के सिद्धांत के माध्यम से विश्व में शांति की अलख जगाया। देश में अनेक कल कारखाने स्थापित किये देश के उत्थान के लिये उन्होंने अनेक कार्य किये। उन्होंने अपने अथक प्रयास से सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व में भारत की पहचान बनाया। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा कि वे आधुनिक भारत के शिल्पी थे। महासचिव अजीत राय ने कहा कि आजादी की लड़ाई में पंडित नेहरू 9 बार जेल गये। भारत को आजाद कराने में उनकी अहम भूमिका थी। इस मौके पर तेजबहादुर यादव, मुन्नू यादव, चंद्रपाल यादव, मनोज कुमार सिंह, ओंकार पाण्डेय, अजीत राय, सुरेन्द्र सिंह, राना खातून, शीला भारती, अंजली पाण्डेय, शहंशाह पठान, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, शशिकान्त पाण्डेय, प्रेमा चौहान, नगीना प्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश यादव, बृजेश पाण्डेय, वीरेन्द्र चौहान, गोविंद शर्मा, सलमा सितारा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार