कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनायी 75 वीं पुण्यतिथि

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अहमद शमसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाया। तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। कांग्रेसियों ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुख्य अतिथि अहमद शमसाद ने कहा कन्याकुमारी से पैदल चल कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लाल चौक पर पहुंच कर अपनी तपस्या पूरी कर झंडा फहराया यह हमारे और देश के लिये गर्व की बात है। भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगी। जिसके उपलक्ष्य मे हमने भारत की शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुये उन्होंने कहा बापू का जीवन दर्शन हमारे लिये अनुकरणीय है। उन्होंने सार्वजानिक जीवन में सत्य अहिंसा इमानदारी और नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये हुये रास्ते पर चल कर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए अनेक कार्य किये स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अविस्मरणीय है। विचार गोष्ठी को मनोज कुमार सिंह, रमेश राजभर, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, मुन्नू यादव, राना खातून, जगदम्बिका चतुर्वेदी, साबिहा अंसारी, शाहिद खान, शीला भारती, सीमा भारती आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर तुफैल अहमद, रियाजुल हसन, मूलचंद चौहान, विनीत रंजन, कन्हैया कुमार राव, प्रेमा चौहान, नगीना प्रसाद मौर्य, मसूद अंसारी, शंभू शास्त्री, प्रदीप यादव, गोविंद शर्मा, सोनू प्रजापति, शशांक शेखर मणि त्रिपाठी, देवी प्रसाद पाण्डेय, फारूक अब्बासी, लालधर राम, आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *