कांग्रेस, सपा-बसपा ने अपना भला किया-ओमप्रकाश

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुक्रवार को लालगंज विधानसभा क्षेत्र के ठेकमा स्थित फूला देवी मंगरू सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि अब जनता को जन सेवा केन्द्रों पर जाने की जरूरत नहीं है। पंचायत भवन, बारात घर बनाने जा रहे हैं। जो गरीब कमजोर लोग मृत्यू प्रमाण पत्र के लिए दौड़ते थे। ऐसे में आधार कार्ड, पेंशन, परिवार रजिस्टर की नकल वहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों ने सिर्फ देश-प्रदेश पर राज किया। जनता के लिए कुछ नहीं किया। पूर्व में रही सरकारों में जब गरीब बीमार होता था, तो इलाज के खर्च के लिए उसे खेत तक बेचने को मजबूर होना पड़ता था। अथवा कर्ज लेकर अस्पताल का बिल चुकाता था। जबकि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में मुफ्त इलाज हो रहा है। पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब जनता को जन सेवा केन्द्रों पर जाने की जरूरत नहीं है। पंचायत भवन, बारात घर बनाने जा रहे हैं। जो गरीब कमजोर लोग मृत्यू प्रमाण पत्र के लिए दौड़ते थे। ऐसे में आधार कार्ड, पेंशन, परिवार रजिस्टर की नकल वहीं मिलेगी। 207 योजनाओं का लाभ अब पंचायत सचिवालय पर जनता को मिलेगा। इसको लेकर तैयारी कर ली गई हैं।
इनसेट-
सात वर्षों में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ-राजभर

लालगंज आजमगढ़। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पहले आज़मगढ़ में दंगे हुआ करते थे। आज़मगढ़ दंगे की चपेट में रहा करता था। आज जब से प्रदेश में सीएम योगी की सरकार है। सात वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ है। कहीं कर्फ्यू नहीं लगा है। दंगा और कर्फ्यू से प्रभावित लोगों को यह बात समझनी होगी। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शैलेश राजभर नाम का एक बदमाश भी गोली लगने से घायल है। वह जीवन व मौत से जूझ रहा है। लेकिन अखिलेश यादव ने तो शैलेश के मुद्दे पर कुछ नहीं बोला। इस पर वह बयान क्यों नहीं दे रहे हैं। सुल्तानपुर की घटना में मंगेश यादव की मौत पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुई। गोली चली और अपराधी मारा गया। उन्होंने सपा नेताओं से सवाल किया कि वे यह बताएं कि वहां जो डकैती हुई उसमें मंगेश यादव था या नहीं यदि मंगेश यादव डकैती में था तो फिर इतना हंगामा क्यों खड़े कर रहे हैं। इस मौक़े पर वकील चौरसिया, विमल यादव, शिवली सिंह, मोहन राजभर , धर्मेंद्र राजभर, फ़क़रे आलम आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *