मेहनगर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर एक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि देश के भाजपा की केंद्र व प्रदेश में सरकार है। भाजपा के खिलाफ विपक्षियों द्वारा बोले जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यवाही कर मुह बंद करने का काम किया जा रहा है। जैसा देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के संबंध में पूछे गए प्रश्नों पर भाजपा सरकार को नागवार लग रहा है। इस कार्यवाही से कांग्रेसी डरने वाले नही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं। देश व प्रदेश की भोली भाली जनता को भाजपा ठगने का काम कर रही है। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मेंहनगर को सौपा। इस मौके पर प्रमोद यादव, दिनेश सरोज, सिकंदर राम, चंद्रिका पाल, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी