कांग्रेस ने फूंका हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहा, आज़मगढ़ पर विरोध प्रदर्शन करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया।

यह पुतला दहन उनके द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष, राज्य सभा सांसद एवं प्रख्यात दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में किया गया। कांग्रेसजनों ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि देश की राजनीति में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का कोई स्थान नहीं है। एक वरिष्ठ दलित नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति इस तरह की टिप्पणी न केवल उनका, बल्कि पूरे समाज का अपमान है। कांग्रेस पार्टी ऐसे कृत्यों का पुरजोर विरोध करती है और हम मांग करते हैं कि हिमंत बिस्वा सरमा तत्काल देश की जनता से माफी मांगें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *