रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा के संगठनात्मक जिला लालगंज में शैलेष प्रजापति जिला मंत्री और डा.शैलेंद्रनाथ यादव को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थक़ो ने स्वागत कर प्रसन्नता जताई।
डा.शैलेंद्र यादव लंबे समय से भाजपा से जुडे हैं। बूथ अध्यक्ष से लेकर अन्य पदों पर जिम्मेदारी निभाते यहां तक पहुंचे। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, स्वच्छता अभियान, हर घर तिरंगा अभियान और विभिन्न चुनावों में संगठन को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 का सफल संचालन हुआ। डॉ. यादव का कहना है कि वे विवेकानंद के राष्ट्रवाद और पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से प्रेरित होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी राजनीतिक प्रेरणा परिवार से भी जुड़ी रही है। उनके चाचा स्व. रामबचन यादव जनसंघ विधायक रहे, जिन्होंने 1970 में उप कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया और 1989 में पुनः विधायक बने। शैलेष प्रजापति भी पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं।
बधाई देने वालों में रामभुवन मौर्य, हरिश्चंद्र यादव, अनुपम पाण्डेय, नीरज मौर्य, धीरज शुक्ला, राहुल चौहान, सुरेश यादव, अभिमन्यु यादव, राजेश यादव, राजेश सोनकर, दिनेश प्रजापति, विजय प्रजापति आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा