लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चार छात्रों अब्दुल वाहिद, मुहम्मद तशहद निवासीगण कटौली कलां, मुहम्मद शहरयार निवासी संजरपुर दरीखा शेख अहमदपुर, मुहम्मद अहमद निवासी खमौली के हाफिज बनने पर गुरुवार को मदरसा फखरुल इस्लाम कटौली कलां में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना मुफ्ती अशरफ मोहम्मदपूरी ने कहा कि हाफिजे कुरान बहुत कीमती हैं, इनकी कद्र की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने इन पर विशेष कृपा की है जिससे यह पूरे कुरान को कंठस्थ कर पाए, यह कुरान की शिक्षा के प्रहरी हैं। कुरान को सीखना और सिखाना महान धार्मिक कार्य है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को कुरान शरीफ के हाफ़िज़ों के प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह बच्चों को तराशते हैं। शिक्षक मूल्यवान होते हैं। इस मौके पर हाजी फजलुर्रहमान, मुहम्मद जैद, हाफिज मन्नान, डॉ.मुहम्मद अरशद कासमी, नाज़िम मौलाना जहीर अहमद, हाफिज तौकीर अहमद, हाफिज जमशेद, नूरूल होदा, अबू सालेह, हाफिज अयाज अहमद, वकील अहमद, जोरार अहमद, परवेज आलम, आलमगीर, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन मुफ्ती मुहम्मद ताबिश ने किया। मौलाना मुहम्मद अशरफ की दुआ के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद