पीसीसी सदस्य बनने पर डा.आदित्य को मिल रही बधाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ के महासचिव डॉ. आदित्य सिंह को पीसीसी सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। डॉ.आदित्य सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहेंगे तथा युवा को जोड़ने के साथ-साथ सत्य और निष्ठा से कार्य कार्यरत रहेंगे। शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम ने कहा कि आदित्य सिंह को पीसीसी सदस्य बनाने पर शहर कांग्रेस और मजबूती से काम करेगी। बधाई देने वालों में से सचिव रियाजुल हसन, शाहिद खान, राजू पटेल, सोनू प्रजापति, मुशीर अहमद, मोहम्मद अफजल आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *