चंद्रयान की सफलता पर दी बधाई

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एमएम इंग्लिश पब्लिक स्कूल बनारपुर में चन्द्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की खुशी मनाई गयी।
भारत द्वारा भेजे गए चन्द्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ भारत द्वारा विश्व में नया कीर्तिमान स्थापित करने की खुशी में बनारपुर के एमएम पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारत की उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया गया। प्रिंसिपल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस ऐतिहासिक पल को देख कर सभी हिन्दुस्तानियों ने गर्व महसूस किया। विद्यालय के चौयरमैन अबुल्लैस खान व सह-प्रबन्धक फैज़ान अहमद ने कहा कि यह एक महान उपलब्धि है। इससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा आशा है कि हमारी आने वाली पीढ़ियां इससे भी बेहतर उपलब्धि हासिल करेंगी। बच्चों ने इस मौके पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देेते हुए कामयाबी का बखान किया और राष्ट्रगान गाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश सिंह, कोआर्डिनेटर सुनील कुमार, गुलशमन आरिफ, जेबा फिरदौस, प्रकाश बरनवाल, योगेन्द्रनाथ यादव, शैलेन्द्र सिंह हाफिज़ काशिम, सतवन्त रावत, सुभाष यादव, शकीला अंसारी, अनीता सिंह, अनीता सरोज, प्रीति मौर्य, शिज़ा बानो, हिना साहनी, आरफा खान, आरफा शेख, समर शिफा, नूर फातिमा आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *