मो. इब्राहिम के हाफिज बनने पर मिल रही बधाईयां

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरूवार को लालगंज तहसील क्षेत्र के बनारपुर गांव के मुहम्मद इब्राहिम पुत्र अतीक अहमद के हाफिज बनने पर मदरसा फखरुल इस्लाम कटौली कलां में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाफिज बनने पर उसे बधाईयां मिल रही है।
मुफ्ती मुहम्मद ताबिश कासमी ने कहा कि पवित्र कुरान अल्लाह के जरिए नाज़िल की गई बेहतरीन किताब है, जो इसे अल्लाह की मदद से इसे कंठस्थ याद करते हैं। वह अल्लाह के जरिए इनाम हासिल करते हैं। क्योंकि अल्लाह जिसे पसंद करता है उसे हाफिज़ बनने की नेमत अता करता है। बनारपुर के अतीक अहमद के पुत्र हाफिज मुहम्मद इब्राहिम भी अल्लाह की नेमत से हाफ़िज़ बन कर गांव का नाम रोशन किये हैं। इस अवसर पर हाफिज इब्राहिम के परिवार के लोगों के साथ अन्य ग्रामीणों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा के नाज़िम मौलाना ज़हीर अहमद कासमी और निज़ामत मुफ्ती मुहम्मद ताबिश कासमी ने किया। इस अवसर पर मौलाना अयाज़ कासमी, हाफिज अबू साद, नूरुल होदा, फैजान अहमद, तुफैल अहमद, अतीक अहमद आदि के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *