आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में पूर्ण हुए एक वर्ष के उल्लेखनीय कार्यकाल के उपलक्ष्य में नेहरू हॉल में आभार एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी सत्यनारायण पटेल (पूर्व विधायक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल ने कहा कि आज़मगढ़ में कांग्रेस संगठन ने जिस तरह से गतिशीलता और मजबूती हासिल की है, वह नेतृत्व की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मॉडल पूरे पूर्वांचल में संगठन को नई दिशा देगा।
ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने अपने संबोधन में कहा कि बीता हुआ एक वर्ष संगठन की ऊर्जा, कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी अन्याय एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में कांगेस के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, चंद्रपाल सिंह यादव, तेज बहादुर यादव, बेलाल बेग, अजीत राय, शीला भारती, सीमा भारती, हरिओम उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, रविकांत त्रिपाठी, दिनेश यादव, बालचंद् राम, प्रेमा चौहान, नवनीत राय, नजम शमीम, प्रदीप यादव, गोपाल कृष्ण राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार