शिक्षक नेता कल्पनाथ सिंह के निधन से शोक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शोक सभा जिला अध्यक्ष बृजेश राय की अध्यक्षता में संगठन के कार्यालय हरिऔध नगर में संपन्न हुई जिसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व तहसील अध्यक्ष एवं एसकेपी इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला कोषाध्यक्ष कल्पनाथ सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया गया। तथागत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। संचालन संगठन के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह, ध्रुव मित्र शास्त्री, दिवाकर तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, प्रभाकर राय, मुन्नू यादव रविंद्र नाथ राय, विजय सिंह, कमलेश राय, सर्वेश्वर पांडेय, परशुराम यादव, संजय सिंह, आलोक सिंह, संतोष कुमार, रिजवान अहमद, राजेश भारती, सुनील यादव, प्रदीप यादव, सत्येंद्र सिंह, गिरीश यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *