फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिजवा वेलफेयर सोसायटी की सचिव नम्रता गोयल की मां अनीता गोयल की माता के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी। शोक में कैफी आजमी कम्प्यूटर सेन्टर, कैफी आजमी गर्ल्स इण्टर कालेज, मेजवा बेलफेयर सोसाईटी, चिकेनकारी सेन्टर गुरूवार को बन्द रहा।
मिजवा वेलफेयर सोसायटी की सचिव नम्रता गोयल की मां अनीता गोयल का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। निधन की खबर से मेजवा में शोक की लहर दौड़ गयी। मिजवां वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित सभी संस्थानों को शोकसभा के बाद बन्द कर दिया गया। 70 वर्षीया अनीता गोयल कैंसर से पीड़ित थीं। मुंबई अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सोसायटी के मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि अनीता गोयल के निधन की जानकारी होने पर मेजवा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। इस दुखद घड़ी में हम सभी नम्रता और उनके परिवार के साथ हैं। हम उनके दुख को साझा करते हुए और उनके प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर संयोगिता, बविता, मनोज, गोपाल, सीताराम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय