आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक शोक सभा जिलाध्यक्ष बृजेश राय की अध्यक्षता में संगठन के कार्यालय हरिओम नगर में हुई। जिसमें इंटर कॉलेज खंजहापुर के पूर्व प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ फूलपुर तहसील के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव के निधन पर शोक प्रकट किया गया। गतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोक सभा में प्रदेश के महामंत्री इंद्रासन सिंह, ध्रुव मित्र शास्त्री, दिवाकर तिवारी, मुन्नू यादव, अवधेश त्रिपाठी, विजय कुमार सिंह, कमलेश राय, प्रभाकर राय, सर्वेश्वर पांडेय, परशुराम यादव, संतोष कुमार, प्रदीप यादव, संजय सिंह, राजेश भारती, सुनील यादव, उग्रसेन सिंह आदि उपस्थित थे। शोक सभा का संचालन संगठन के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार