आजमगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चंद्रजीत यादव की धर्मपत्नी आशा देवी का निधन शनिवार को अपराहन नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में हो गया। 90 वर्षीय आशा काफी दिनों से बीमार चल रही थी उनके एक मात्र पुत्र विजय यादव जो अमेरिका में कार्यरत हैं, उनके भतीजे अशोक यादव एवं सामाजिक न्याय आंदोलन के निदेशक रामजन्म यादव जो आजमगढ़ केंद्र का कार्य देखते हैं अंतिम समय में उनके साथ थे। रामजन्म यादव ने टेलीफोन पर बताया कि आशा यादव का अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। उनके निधन की खबर पाकर जिले में शोक की लहर दौड़ गई।