लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जामा मस्जिद देवगांव के पूर्व अध्यक्ष हाजी सदरुद्दीन के गुरुवार को निधन के बाद जामा मस्जिद देवगांव में एक शोकसभा आयोजित की गई जिसमें सभी सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष की सेवाओं के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।
मास्टर शादाब अहमद ने कहा कि करीब 17 साल पहले जब मस्जिद के हालात अच्छे नहीं थे तो हाजी सदरुद्दीन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके अध्यक्ष बनने के बाद मस्जिद में बहुत काम हुआ और हर काम में उनकी रुचि रहती थी। कार्यक्रम की शुरुआत मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल हक द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अब कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद मस्जिद के पूर्णकालिक अध्यक्ष होंगे। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मास्टर अलीम, शादाब अहमद, मुहम्मद इस्लाम उर्फ नन्हे खां, सालेहिन प्रधान, खालिद कुरैशी, तबजील अहमद, अबुल कलाम, अब्दुल माजिद, हाफिज मुहम्मद अरशद, अतीक अहमद, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे। हाफिज मोहम्मद अरशद की दुआ के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्षता संरक्षक पूर्व ब्लॉक प्रमुख मास्टर अलीम तथा संचालन मास्टर शादाब अहमद ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद