अतुल कुमार अंजान के निधन पर हुई शोक सभा

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के आजाद पब्लिक स्कूल में कामरेड अतुल कुमार अंजान के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया गया।
उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाकपा नेता इम्तियाज बेग ने कहा कि अतुल कुमार अंजान की मृत्यु 3 मई को हो गयी। अतुल कुमार अंजान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं किसान सभा के प्रदेश महासचिव रहे। उन्होंने सबको शिक्षा, सबको काम नहीं तो होगा नींद हराम, हर खेत को पानी, हर किसान को भोजन का नारा दिया था। उन्होने अपने जीवनकाल में अनेक संघर्ष किया। उनके संघर्ष काल मंे आंसू गैस और लाठीचार्ज तक किया गया था। किसानों के हितों की लड़ाई अतुल कुमार अंजान द्वारा हमेशा लड़ी गयी। अतुल कुमार अंजान स्वामीनाथन आयोग के सदस्य थे। वे आज हमारे बीच तो नहीं हैं लेकिन उनके विचार हमेशा जीवित अवस्था में रहेंगे। इस अवसर पर रामनेत यादव, शफीक अहमद, हरिश्चंद्र यादव, शम्भू चरण यादव, खरपत्तू, राम स्वारथ, अमर जीत, अंकुर, राजेश, दानिश आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शफीक अहमद एवं संचालन राम नेत यादव ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *