निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का रानी की सराय ब्लाक स्तरीय सम्मेलन निजामाबाद तहसील के समीप कार्यालय पर रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लाक कमेटी का गठन एवं पार्टी के मजबूती पर चर्चा की गई।
पर्यवेक्षक एवं मुख्य अतिथि राज्य कमेटी सदस्य हामिद अली ने कहा कि मार्क्सवादी सिद्धान्त और वैज्ञानिक समाजवाद को जिंदा रखना जरूरी है। इसी में देश का भला है, क्योंकि समाजवाद से ही देश मे अमन चयन रखा जा सकता है। भाजपा की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। भाकपा राज्य परिषद सदस्य जितेंद्र हरि पांडेय ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म की राजनीति कर रोटी सेक रही है, जिससे समाज का ताना बाना बिखर रहा है। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी पर भाजपा का केवल वादा कोरा कागज बन कर रह गया है। इस दौरान ब्लाक कमेटी का गठन किया गया जिसमें कामरेड अजय तिवारी ब्लाक मंत्री चुने गये। इस अवसर पर चंद्रमोहन यादव, अब्दुल्लाह एडवोकेट, अशोक यादव , मुजम्मिल जाहिद अली, सतिराम यादव, तूफानी राम, रामनवमी आदि लोग रहे। अध्यक्षता राधेश्याम पाठक एवं संचालन हरिगेन ने किया।
रिपोर्ट- वीरेन्द्रनाथ मिश्र