आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंडलायुक्त विवेक ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शासन स्तर से वीसी में प्राप्त होने वाले निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जो बेहतर स्थिति हो, उसका पालन करें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं संशय/संदेह की स्थिति आए तो तत्काल दूसरे जनपद के अधिकारियों से परामर्श करें तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही कराएं।
मंडलायुक्त ने उक्त निर्देश शुक्रवार को मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर प्राप्त मंडल के समस्त जनपदों की विभागीय ग्रेडिंग एवं रैंकिंग की समीक्षा के दौरान समस्त विभागीय अधिकारियों को दिया। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर ग्रेड ई, डी एवं सी ग्रेड आने वाले विभागों को तत्काल अपनी ग्रेडिंग एवं रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजमगढ़ को पूर्वदशम छात्रवृत्ति में ग्रेड सी से ई होने पर तत्काल डाटा फीड कराते हुए रैंकिंग में सुधार लाने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने दैनिक विद्युत आपूर्ति (शहरी) में विभाग का ग्रेड ई आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। कृषि विभाग के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन में ई ग्रेड प्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उप निदेशक कृषि से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। नमामि गंगे (जल जीवन मिशन ग्रामीण) की समीक्षा में विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल