एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

शेयर करे

बुढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में तहसील बूढ़नपुर के सभागार में सम्पूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर कुल 62 मामले आये, जिसमे से 05 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 57 मामलों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 38, पुलिस के 12, विकास विभाग के 08, अन्य के 04 मामले शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आईएन तिवारी, एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद, तहसीलदार बूढ़नपुर अभिषेक सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *