माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत माहुल के पूर्व चेयरमैन बदरे आलम पर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र प्रेषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक और डीआईजी को प्रेषित इस पत्र से पुलिस महकमे के साथ ही साथ नगर पंचायत में खलबली मच गई है और पुलिस जांच पड़ताल करने में लग गई है। दिए गए शिकायती पत्र में बदरे आलम पर आरोप लगाते हुए यह कहा गया है कि ये वर्ग विशेष की पार्टी को वोट देने के लिए लोगो में दबाव बना रहे जिससे दूसरे वर्ग में भय व्याप्त है। पत्र में यह भी कहा गया है कि बदरेआलम की पशु तस्करी आदि में लिप्त अपराधियों से साठगांठ है तथा इनके ऊपर जिले के विभिन्न थानों में अपराधिक मामले दर्ज है। पत्र में प्रेषक के नाम की जगह सकल हिन्दू समाज माहुल लिखा है।
इनसेट—
आरोप मनगढ़ंत विरोधी होगे बेनकाब: बदरे आलम
माहुल (आजमगढ़)। कथित सकल हिन्दू समाज द्वारा एसपी और डीआईजी को दिए गए शिकायती पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर पंचायत माहुल के पूर्व चेयरमैन बदरे आलम ने कहा कि अगर आरोप सच्चा है तो शिकायतकर्ता अपना नाम उजागर करे। रही बात नगर पंचायत की तो राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते वे हिंदू हो या मुसलमान सबकी मदद के लिए निस्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं। यही बात विरोधियों को नागवार गुजर रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि वे शिकायती पत्र की निष्पक्षता से जांच करें और जो भी शरारती तत्व ऐसा कर रहे हैं उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करें।
रिपोर्ट-श्यामसिंह