विद्युत बिल छूट योजना में रजिस्ट्रेशन की लगी होड़

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिजली बिल राहत योजना 2025 इन दिनों नगर पालिका सहित ग्रामीण अंचलों में विद्युत विभाग में छूट हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिए होड़ मची हुई है।
जहां एक तरफ ब्याज धन सहित मूलधन में अपार छूट को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को विभाग के कर्मचारियों द्वारा युद्ध स्तर पर कैम्प और जनसंपर्क अभियान चलाकर जागरूक करने का सिलसिला जारी है। वहीं मुबारकपुर नगर के लाइनमैन शंभू नाथ झा, संतोष सोनकर, राम प्रताप यादव उर्फ चुलबुल यादव, मनीष यादव, बजरंग सिंह, पिंटू साहनी सहित विभाग के रेगुलर एवं प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में जागरूकता को लेकर अनवरत अभियान जारी है।
अभियंता अजय कुमार यादव, अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि अब तक 1272 से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। प्रति रजिस्ट्रेशन 2000 देकर उपरोक्त रजिस्ट्रेशन संपादित किया जा रहा है। लोगों को नियत तिथि की जानकारी भी बताई जा रही है कि आपके द्वारा उपरोक्त अगले दिनांक से पहले आप अपने बिलों का समय से भुगतान कर दें। जिससे आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने में कहीं भी कठिनाइयों का सामना करना न पड़े। सरकार की योजना हर वर्गों को मिलने से लोगों में सरकार के प्रति और विभाग द्वारा अपने कर्तव्य परायण व्यवस्था को स्थापित करने की लोगों ने सराहना की है।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *