लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को मंडल देवगांव-सिधौना के ठाकुर वासुदेव सिंह इंटर कालेज निहोरगंज में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मार्टिनगंज प्रभारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी अशोक कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह तिलखरा व मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान द्वारा संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वातावरण को शुद्ध बनाकर बच्चों, बुजुर्गों तथा नौजवानों के जीवन में खुशियां लाई जा सकती है। वक्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वछता अभियान से देश को नई दिशा मिली है। विशेषकर छोटे बच्चों के जीवन स्तर में सुधार आया है तथा उन्हें रोगों से मुक्ति मिल रही है। इस अवसर पर बेलाल अहमद खान जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, अजय जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, राकेश सरोज मंडल महामंत्री, आनंद सिंह, हनुमान विश्वकर्मा मंडल मंत्री, विजेंद्र सिंह, विद्यालय प्रबंधक मोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद