फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मौसम का मिजाज अत्यधिक गर्म हो जाने के कारण आमजन बेहाल है। हर किसी को छांव और हवा की तलाश है। सूरज की तपन ऊपर से पुरवा हवा के कारण उमस होने से शरीर से निकलने वाला पसीना सूख नहीं पा रहा है। ऊपर से अत्यधिक गर्मी और विद्युत आपूर्ति में बार बार फाल्ट आने के कारण कहीं सकून नहीं मिल रहा है। हर किसी को बरसात की बूदांे का इंतजार है।
वर्तमान समय में किसान धान की नर्सरी डाले हुए हैं। भीषण गर्मी से धान की नर्सरी को गर्मी से बचाव की जतन में लगे हैं। दस बजे के बाद खेतों में रुकने की स्थिति नहीं बन पा रही है जिसके कारण किसान अपनी खेतों की मेड़ आदि नहीं सही कर पा रहे हैं। एक तो सूखे खेत ऊपर से भीषण गर्मी। किसान मो.अनवर, मनीष पाल, रामराज पाल, दिनेश, सन्तोष, प्रमोद, बिनोद आदि ने बताया कि इस तपती धूप से खुद के बचाव के लिए खेतों में कार्य करने का समय बदल दिया गया। अब सुबह पांच से आठ बजे तक खेत मंे काम किया जाता है। शाम पांच बजे से पुनः कुछ कार्य हो जाता है। धान की फसल की रोपाई के लिए मेड़बंदी सहित पशुओं की खाद खेतो में डालने का कार्य हो रहा है। जुताई का कार्य शाम के समय किया जाता है कि खेत की घास आदि जल जाय। किसान के लिए बारहो महीने कभी फुर्सत नही खेती करनी ही है तो सब कुछ सहन करना ही पड़ेगा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय