एकता यात्रा पर आमजन ने की पुष्प वर्षा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा द्वारा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में सदर विधानसभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व मंे एसकेपी इंटर कालेज से एकता यात्रा निकाली गई जो पहाड़पुर, तकिया, चौक, अग्रसेन चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए अम्बेडकर पार्क में पहुंचकर सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के साथ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संजय राय मौजूद रहे। जगह-जगह आमजन ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर भारत को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। लेकिन उनको जो सम्मान मिलना चाहिए था कांग्रेस ने अपने 55 साल के कार्यकाल में कभी नहीं दिया। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनका उचित सम्मान देने का कार्य भारत माता के सपूत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
इस अवसर पर जयनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, घनश्याम पटेल, आरपी राय, प्रेम प्रकाश राय, डा.श्याम नारायण, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, सचिदानंद सिंह, हरिवंश मिश्रा, मयंक गुप्ता, अवननीश मिश्रा, आनन्द सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह महुआरी, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, बबिता जसरासरिया, निखिल राय, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, विनीत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, राजीव सिंह पप्पू, शैलेंद्र अग्रवाल, नीरज सिंह, मुंशी निषाद आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *