बकाया जमा कराने पर कलेक्शन एजेंसियों एवं विद्युत सखियों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने तथा राजस्व वसूली में सुधार लाने के उद्देश्य से बिजली बिल राहत योजना आगामी एक दिसंबर से लागू की जा रही है। इस योजना से राज्य के लाखों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा तथा कलेक्शन एजेंसियों, विद्युत सखियों एवं फील्ड स्तर के प्रतिनिधियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी मुख्य अभियंता विद्युत वितरण आजमगढ़ ने दी।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत उपभोक्ता का पंजीकरण कराने पर कलेक्शन एजेंसी, विद्युत सखी को 100 रुपये प्रति पंजीकरण प्रोत्साहन धनराशि देय होगी। एकमुश्त भुगतान पर अतिरिक्त लाभ योजना के अंतर्गत उपभोक्ता द्वारा एकमुश्त पूर्ण भुगतान किए जाने पर, कलेक्शन एजेंसी, विद्युत सखी को उस उपभोक्ता से प्राप्त की गई धनराशि का 5 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा। किश्तों के माध्यम से किए गए भुगतान पर कोई अतिरिक्त प्रोत्साहन देय नहीं होगा। यह प्रोत्साहन कलेक्शन एजेंसियों को दिए जाने वाले उनके नियमित कमीशन से अतिरिक्त होगा। राजस्व निर्धारण धनराशि पर प्रोत्साहन देय नहीं होगा। योजना के दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं पर ही प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पंजीकृत नेवर पेड एवं लोन-अनपेड उपभोक्ताओं से प्राप्त बकाया राशि के पूर्ण भुगतान पर ही प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक डिस्कॉम में निर्धारित मानक से ऊपर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 अधिशासी अभियंता, 20 उपखण्ड अधिकारी एवं 30 अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ प्रोत्साहन राशि का भी प्राविधान किया गया है।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *