सीओ सदर ने मात्र एक प्रार्थना पत्र का किया निस्तारण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाधान दिवस पर शनिवार को सीओ सदर ने मुबारकपुर थाने में जनता की फरियाद सुनी। आधा दर्जन प्रार्थना पत्र आए और मौके पर एक का ही निस्तारण कराया गया।
मुबारकपुर में आयोजित समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। सभी प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग के बताए गए। एक प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से संबंधित था। मौके पर एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया। शेष सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के लिए टीम को जाकर जांच कर निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने का आदेश दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पाण्डेय, एसआई सुरेश यादव, राजस्व निरीक्षक कैलाश यादव, सहित लेखपाल और ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *