अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला व थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने नगर पंचायत में रूट मार्च कर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता को जांचा तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर खराब हुए सीसीटीवी कैमरे सही कराने का निर्देश दिया। व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्र के लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी परेशानियों को समझते हुए उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा क्षेत्र में अमन शांति बहाली के लिए लोगों को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी परेशानियों को जाना। इसी क्रम में केसरी चौक, मदिया पार मोड़ आदि स्थानों पर रूट मार्च कर लोगों को शांति और सुरक्षा का भरोसा दिया। प्रमुख चौराहे पर चेकिंग कर चालान भी काटे। उन्होंने नगर पंचायत अतरौलिया में स्थित शराब की दुकानों पर भी जाकर जांच किया। दुकान पर बैठकर शराब पीने वालों को मना किया और सख्त चेतावनी भी दी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद