सीएमओ के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर गिरी गाज

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं और अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पीएचसी मगरावां में निरीक्षण में पाया गया कि चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार गुप्ता 22 तथा 23 नवंबर को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। वार्ड बॉय इसरार 21, 22 और 23 नवंबर को अनुपस्थित पाए गए। स्वीपर वसीम अहमद 23 नवंबर को अनुपस्थित रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के इन दिनों के वेतन काटने के आदेश दिए।
पीएचसी कलंदरपुर में निरीक्षण के दौरान केंद्र पर आरोग्य मेले का आयोजन जारी था। व्यवस्थाएं सामान्य पाई गईं। पीएचसी बेलऊ पर निरीक्षण के समय यहां भी आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन मरीजों की संख्या अत्यधिक कम पाई गई। चिकित्सक को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। फार्मासिस्ट बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए।
पीएचसी नंदगांव में निरीक्षण के दौरान यहां आरोग्य मेला सुचारू रूप से चल रहा था और 100 मरीजों का उपचार पूरा किया जा चुका था। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *