सीएमओ ने किया सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रविवार को चार पीएचसी एवं सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान हिमांशु सिंह एनएमए अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़पुर का निरीक्षण किया। यहां आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा था। प्रियंका यादव एएनएम अनुपस्थित थीं। अमरदीप कुमार जीएनएम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में कार्य करने हेतु निर्देश दिया।
इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा था। स्टोर के निरीक्षण में दवाओं का रखरखाव नियमनुसार नहीं किया गया था। स्टाक बुक अपडेट नहीं थी। उक्त के संबंध में फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा एवं एक के अंदर कमियां ठीक करने का निर्देश दिया। लैब के निरीक्षण एलए स्टाक बुक नहीं बनाई गई थी। उक्त के संबंध स्पष्टीकरण मांगाएवं कमियां ठीक करने हेतु निर्देश दिया। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुला का निरीक्षण किया। उपस्थित पंजिका के अवलोकन में पाया प्रशांत कुमार इएल पर थे। प्रिंस कुमार राय सं 28, 29 व 30 नवम्बर को अनुपस्थित थे। उनके द्वारा आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र लगा हुआ था परन्तु स्वीकृत नहीं था एवं निरीक्षण के समय अनुपस्थित थे। सीएमओ ने कहा कि अनुपस्थित सभी लोग अपना स्पष्टीकरण दें अन्यथा की स्थिति में वेतन बाधित कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *